ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आपसी विवाद में मारपीट से व्यक्ति की मौत…3 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) अण्डा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में फरार दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा में शम्भू निषाद उर्फ देवचरण (45) का संतोष कुमार यादव और रोहित कुमार यादव के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मृतक के साथ हाथ-मुक्कों और लात से जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल शम्भू निषाद को परिजन तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे, जहां 13 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थी की शिकायत पर थाना अण्डा में धारा 103 और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र से और रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण आपसी विवाद और मारपीट बताया गया है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करें। साथ ही किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...