ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत थाना क्षेत्र में इस गांव के सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी..जनदर्शन में हुई शिकायत, मामला दर्ज!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम कुली के सरपंच बलराम प्रसाद वस्त्रकार ने सीपत थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार 16 जून को उन्हें और उनकी पत्नी को अश्लील गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। सरपंच ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वे सोमवार सुबह काम से ग्राम खम्हरिया गए थे। उसी दौरान करीब 9:00 बजे गांव के ही विनय वस्त्रकार ने उनके घर के पीछे आम रास्ते में खड़े होकर उनका नाम लेकर अश्लील गालियां देनी शुरू कर दी। विनय का आरोप था कि सरपंच ने उसे डीजल चोरी के मामले में फंसा दिया है। गाली-गलौज की आवाज सुनकर सरपंच की पत्नी अनुराधा वस्त्रकार ने विनय को ऐसा व्यवहार न करने के लिए टोका, लेकिन विनय ने उन्हें भी मां-बहन की गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद सरपंच को पत्नी ने फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सरपंच जब तत्काल घर पहुंचे, तो विनय वस्त्रकार उन्हें देखकर और भड़क गया। उसने फिर से अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। सरपंच बलराम प्रसाद वस्त्रकार ने थाने में लिखित रिपोर्ट देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...