BilaspurChhattisgarhHealthMasturiRaftaar News CgSipat

बिलासपुर के मनोज स्वीट्स का मिठाई खाकर रिश्तेदार बीमार, खाद्य विभाग से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मुंगेली नाका स्थित मनोज स्वीट्स में फफूंद लगी मिठाई बेचने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार लोरमी निवासी मुकेश साहू अपनी नवजात बच्ची के जन्म की खुशी में मिठाई खरीदने के लिए मनोज स्वीट्स पहुंचे। उन्होंने 500 रुपये में आधा-आधा किलो दो किस्म की मिठाई खरीदी।

इस मिठाई को उन्होंने अस्पताल में नवजात बच्ची को देखने आए अपने दो रिश्तेदारों को दिया। मिठाई खाने के कुछ ही मिनटों में दोनों रिश्तेदार उल्टियां करने लगे और उनकी तबियत बिगड़ गई। घटना के बाद मुकेश साहू मिठाई को लेकर पुनः मनोज स्वीट्स पहुंचे और दुकानदार से शिकायत की। प्रारंभ में दुकानदार ने किसी भी गलती से इंकार किया और बाद में पूरी जिम्मेदारी अपने कर्मचारी पर डाल दी। इस बीच मुकेश साहू ने फफूंद लगी मिठाई का वीडियो बना लिया। मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...