बीइओ ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण


सीपत:–(प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को मस्तूरी विकासखंड के बीईओ अश्वनी कुमार भारद्वाज ने कई प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं का औचक निरीक्षण किया। जिसमें किरारी, बकरकुदा, नेवारी, धुर्वाकारी, केवतरा, सुकुलकारी व जलसों सहित 11 स्कूलों के दौरे में पहुंचे। निरीक्षण के समय साथ में मस्तूरी एबीईओ भूपेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। इस दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किरारी बेहतर ढंग से संचालित पाया गया। सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित पाया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुकुलकारी में 04 शिक्षक पदस्थ है, उनमें प्रधानपाठक उपस्थित पाया गया। शेष 03 शिक्षक गोपीचंद नायक, रामकृपाल खांडे, भुवनेश्वर पटेल अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला नेवारी में निरीक्षण के दौरान मध्याहन भोजन में खीर, चना के स्थान पर केवल मीठा खिचड़ी पका मिला। प्रधानपाठक द्वारा दैनिक मध्यान्ह भोजन रजिस्टर संधारित नहीं मिली। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारी का अंशकालीन सफाई कर्मी अनुपस्थित और अनियमित पाया गया। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। मस्तूरी बीईओ अश्वनी कुमार भारद्वाज ने आवश्यक निर्देश दिए।



