BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सेल्फी लेने के चक्कर में तेज बहाव में बह गई 10 वर्षीय बालिका, 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव, परिवारवालों के साथ गई थी खुड़िया बांध, पढ़िए पूरी खबर……

लोरमी: (प्रांशु क्षत्रिय) मनियारी नदी में बहने के बाद 10 वर्षीय दिशा पिता विनोद दिवाकर का शव आखिरकार 18 घंटे की कठिन मेहनत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। यह हादसा तब हुआ जब दिशा अपने परिवार के साथ खुड़िया बांध का दृश्य देखने गई थी और सेल्फी लेते समय कारीडोंगरी पुलिया के पास नदी के तेज बहाव में बह गई। मिली जानकारी के अनुसार दिशा और उनके परिवार वाले कारीडोंगरी पुल के पास थे। दिशा सेल्फी लेने के चक्कर में नदी के तेज बहाव के करीब पहुँच गई, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गई। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम ने शव की खोजबीन शुरू कर दी थी, जो 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कंसरा क्षेत्र से मिला। मुंगेली जिले में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। पिछले दिनों से मनियारी नदी पर कारीडोंगरी पुल से ऊपर लगभग दो से तीन फीट तक पानी चल रहा है, जिससे नदी की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। जिला प्रशासन ने जल भराव वाले इलाकों में आवागमन से बचने की अपील की है। नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि दिशा की घटना से संबंधित जानकारी मिलते ही बचाव कार्य तेज कर दिया गया था। अब शव को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!