BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

VIDEO: जन्माष्टमी के दिन DJ बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले नाबालिग साहित 10 गिरफ्तार, निकला जुलूस, विडियो देख पढिए पूरी खबर, कहां..नशे में थे गलती हो गई साहब……

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार यानि जन्माष्टमी वाली रात रतनपुर क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई। पुलिस द्वारा निर्धारित समय से अधिक देर तक डीजे बजाने पर रोक लगाने के प्रयास में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पर दर्जनों युवकों ने हमला कर दिया। रात 8 से 10 बजे तक डीजे बजाने की अनुमति देने के बाद, गांधी नगर समिति ने रात 10:45 बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाना जारी रखा। इसके बाद जब पुलिस ने डीजे बंद करने की अपील की, तो युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की वर्दी तक फट गई। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां चलानी पड़ीं, जिससे युवकों ने भागना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने 10 युवकों, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को गिरफ्तार कर लिया।

 

इस दौरान एक मोबाइल वीडियो ने पुलिस की मदद की, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सकी।गिरफ्तारी के बाद अधिकांश आरोपी नशे में थे और सुबह होश में आने पर पुलिस से माफी मांगने लगे। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों का जुलूस निकाला और उन्हें बाजार में घुमाया। आरोपी ने घटना के लिए खेद व्यक्त किया और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही।

युवकों ने कहा- हम नशे में थे, माफ कर दो साहब….

पुलिस पर हमला करने वाले अधिकांश युवक अत्यधिक नशे में थे। गिरफ्तारी के बाद सुबह जब उनका नशा कम हुआ तो युवकों को होश आया। युवक और उसके परिजन थाने में पुलिस कर्मियों से माफी मांगने लगे। युवक कहने लगे कि माफ कर दो साहब, अत्यधिक नशे में थे। अब फिर कभी ऐसा नहीं होगा।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

1. आदित्य सोनी पिता स्व. अजय सोनी उम्र 23 वर्ष,

2. कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा उम्र 23 वर्ष,

3. शुभम सिंह राजपूत पिता स्व. छत्रपाल सिंह उम्र 28 वर्ष,

4. अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम उम्र 23 वर्ष,

5. पुन्नी यादव ऊर्फ राघव पिता मुन्ना यादव उम्र 27 वर्ष

6. ईशू धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 24 वर्ष,

7. प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास उम्र 18 वर्ष,

8. नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन उम्र 23 वर्ष,

9. ओम कहरा पिता संजीत कहरा उम्र 24 वर्ष,

10. एक अपचारी बालक सभी निवासी गाँधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!