BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

MASTURI: फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने & शादी का झांसा देकर किया सामूहिक बलात्कार, दो फरार आरोपी हुए गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

मस्तुरी: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पहले ही मुख्य आरोपी रामायण साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने मस्तुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 1 अप्रैल 2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू पिता रामफल साहु उम्र 42 वर्ष निवासी वेद परसदा थाना मस्तूरी ने अपने तीन साथियों रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैंड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयरामनगर और मेलू निवासी बस स्टैण्ड मस्तुरी के साथ मिलकर उसे फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा दिया। रामायण साहू और उसके साथी उसे अपने घर ले गए, जहां रात के समय रामायण साहू ने पीड़िता के साथ एक कमरे में घुसकर बलात्कार किया और शादी का झांसा दिया। वहीं पीड़िता की सहेली को बाहर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया गया था। घटना के बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे शादी का आश्वासन देकर गुमराह किया। इस दौरान पीड़िता तीन माह की गर्भवती हो गई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी रामायण साहू ने 23 नवंबर 2022 को अदालत में आत्मसमर्पण किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे उम्र 36 वर्ष और मेलू उर्फ मेलाराम सारथी उम्र 53 वर्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को 26 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!