BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: रक्षाबंधन के दिन सरेआम मर्डR कर फरार हुआ था आरोपी, महामाया मंदिर रतनपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मोपका चौकी क्षेत्र में रक्षांबधन पर्व के दिन हुई हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया हैं, जिसे जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2024 यानि रक्षाबंधन के दिन पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा में ग्राम लगरा निवासी संतोषी केवट की शिकायत पर एक हत्या का मामला दर्ज किया गया।

संतोषी केवट ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके बेटे छतलाल केवट की हत्या आरोपी हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट ने की। रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों भाइयों ने पुराने जमीन विवाद और अपने पिता तिलक केवट की हत्या का बदला लेने के लिए इस अपराध को अंजाम दिया। संतोषी केवट ने बताया कि हेमंत, धर्मेंद्र और जितेंद्र ने मिलकर गांव के ही बजरंग चौक में उसके बेटे छतलाल केवट की लोहे की फरसा से हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए हेमंत और धर्मेंद्र केवट को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं आरोपी जितेंद्र केवट घटना के बाद से फरार था। जिसकी पता तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की आरोपी जितेंद्र केवट रतनपुर के महामाया मंदिर के आसपास घूम रहा हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी जितेंद्र को हिरासत में ले लिया। पूछताछ पर आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके निशानदेही पर हत्या की घटना को अंजाम देने के दौरान उपयोग में लाए गए फरसा को जब्त किया गया हैं। आरोपी जितेंद्र को जेल दाखिल कर दिया गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...