BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat
भाई की मृत्यु पर शोकाकुल परिवार गया था गांव, सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने पार किया लाखों का माल, पुलिस कर रही मामले की जांच……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छोटे भाई के मृत्यु होने की सूचना पर पूरा परिवार गांव में था। इधर चोर सूनेपन का फायदा उठाते हुए सोने की चेन, टॉप्स समेत 1 लाख का सामान ले गए। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर उर्जा पार्क के पास रहने वाले संजय सिंह सिक्युरिटी एजेंसी चलाते हैं। 19 अगस्त को छोटे भाई की मृत्यु की सूचना मिलने पर वे सुबह 11 बजे परिवार समेत जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए। 24 अगस्त को रात 8 बजे घर लौटे, तो देखा कि बाहर लोहे के गेट पर लगा टूटा हुआ है। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। मेन गेट का कुंदा टूटा हुआ था। घर में रखी पांचों आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। लाकर में रखे सोने की दो चेन, दो जोड़ी कान के टॉप्स, डेल कंपनी का लेपटॉप गायब था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस जुर्म दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
