BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; मस्तूरी में दर्दनाक हादसा: दशगात्र का निमंत्रण देकर लौट रहे किशोर को माजदा ने कुचला, मौके पर मौत …दो घंटे तक चक्काजाम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम टिकारी के जोरवाभाठा मोड़ में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। ईंट से लदी स्वराज माजदा की चपेट में आने से किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जो करीब दो घंटे तक जारी रहा। जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकारी निवासी विवेक बंजारे (17 वर्ष) अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से भाटापारा क्षेत्र में दशगात्र कार्यक्रम का निमंत्रण देकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान जोरवाभाठा मोड़ के पास ईंट से लदी स्वराज माजदा के चालक ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि विवेक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया।सूचना पर तहसीलदार शिल्पा भगत एवं मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। तहसीलदार द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं शर्मा फ्लाई ऐश ब्रिक्स के संचालक ने भी 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी।

कुछ दिन पहले बड़े भाई की भी हुई थी मौत……

इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही विवेक के बड़े भाई की दूसरे राज्य में कार्य के दौरान हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। विवेक उसी बड़े भाई के दशगात्र कार्यक्रम का निमंत्रण देने गया था और लौटते समय स्वयं भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...