BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR: फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी ने आनंद निकेतन दिव्यांग महाविद्यालय के छात्रों को बांटा आवश्यक सामान…..

बिलासपुर: (प्रवीण ठाकुर) फ़्रेंड्स आफ़ शान कम्युनिटी ने आनंद निकेतन सामाजिक संस्था के दिव्यांग महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करना और उनकी खुशियों को बढ़ाना था। संस्था के अध्यक्षा शशि सिंह सिसोदिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर महाविद्यालय का दौरा किया और छात्रों की आवश्यकताओं और पसंद-नापसंद को समझने का प्रयास किया। छात्रों ने कपड़े और भोजन की अपनी पसंदों के बारे में जानकारी प्रदान की, जिसे ध्यान में रखते हुए फ़्रेंड्स आफ़ शान कम्युनिटी ने कार्यक्रम की योजना बनाई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार कपड़े और पसंदीदा भोजन वितरित किया गया। इस पहल ने छात्रों की खुशियों में इज़ाफा किया और उनकी इच्छाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फ़्रेंड्स आफ़ शान कम्युनिटी के प्रेसिडेंट शशि सिंह सिसोदिया, वाइस प्रेसिडेंट समीक्षा, सेक्रेटरी पुष्पा मिश्रा, ट्रेजर संध्या सिंह चौहान, और पीआरओ वर्षा तिवारी के साथ-साथ सदस्य समीक्षा, गायत्री, खुशबू, प्रीति, आरती, पूनम और अनिता ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!