BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: आधी रात को रोड पर लेटकर आत्महत्या कर था दिव्यांग, 112 ने बचाई जान..परिवार ने कहां धन्यवाद, वीडियो देखकर पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दिव्यांग व्यक्ति की जान आधी रात को बचाने के लिए डायल 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का अद्वितीय उदाहरण पेश किया। घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राजीव गांधी चौक के पास हाइवे रोड की है, जहाँ एक व्यक्ति आत्महत्या करने के इरादे से रोड पर लेटा हुआ था। डायल 112 को सूचना मिली कि एक दिव्यांग व्यक्ति राजीव गांधी चौक के पास सड़क पर सोया हुआ है और आत्महत्या करने की बात कर रहा है। सूचना मिलते ही आरक्षक सूर्यकान्त राठौर और चालक योगेश कौशिक ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उस व्यक्ति को सड़क से हटाकर किनारे लाया और शालीनता से बात की। इस बातचीत के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम और पता बताया। डायल 112 टीम ने उसकी जानकारी को सही मानते हुए उसके परिवार को सूचित किया और उसे सुरक्षित रूप से घर पहुंचाया। उसके परिवार के सदस्य पहले से ही उसकी तलाश में परेशान थे। परिवार को अपने प्रियजन को देखकर खुशी हुई और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद कहा।

पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते किया पुरस्कृत:-

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 की टीम के इस मानवीय कार्य की सराहना की और उनकी पीठ थपथपाते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। यह कृत्य पुलिस के समर्पण और आपातकालीन स्थितियों में उनके त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया की मिसाल है।

पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील:-

पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध, घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति में बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें। पुलिस हमेशा आम जनता की सहायता के लिए तत्पर रहती है और हर स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...