BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

अपने ही पड़ोसी के घर चोरी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी द्वारा चोरी की घटना का मामला सामने आया है। जिसे गिरफ्तार कर सीपत पुलिस ने जेल दाखिल किया हैं। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार झलमला निवासी प्रार्थिया ने 20 अगस्त 2024 को थाने आकर नईम खान पिता समसुद्दीन खान उम्र 30 वर्ष निवासी झलमला बाजारपारा पर चोरी का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराया कि उसने प्रार्थिया के घर से पांच छोटे और एक बड़े सोने के लाकेट चुरा लिए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की। सीपत पुलिस की टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए सोने के लाकेट को बरामद किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...