BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

चावल खरीदने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं… बेचने वालों का होगा राशन कार्ड निरस्त, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है, कि पीडीएस का चावल खरीदने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार चावल बेचने वाले का भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश मंगलवार को टीएल की बैठक में दिए। उन्होंने बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और झोलाछाप डॉक्टरों पर भी लगातार कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने टीएल बैठक में लंबित मामले और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, इसके लिए अभियान चलाकर पीव्हीटीजी के हितग्राहियों को सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक लाभान्वित किया जाए। इसके लिए 23 अगस्त से 15 दिन का विशेष अभियान चलाने कहा। उन्होंने फोटो युक्त मतदाता सूची के लिए मंगलवार से शुरू हुए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से करने कहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल में कोई अवैध कब्जा है, तो सभी एसडीएम तत्परता से कब्जा हटाना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के बचे हुए प्रकरणों पर तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए। लंबे समय से नदराद अधिकारी-कर्मचारी पर भी शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करने कहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...