Raftaar News Cg

निरीक्षक दिनेश हुए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित, पुलिस महानिदेशक द्वारा पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मान…..!! क्षेत्र में हो रही वाहवाही, सोशल मीडिया में मिल रहा बधाई संदेश…….?? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्य से 03 पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2022 के लिये अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक हेतु चयनित किये जाने के फलस्वरूप प्राप्त केन्द्रीय गृहमंत्री पदक एंव प्रमाण-पत्र का वितरण संबंधित पुलिस अधिकारियों को महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा पुलिस पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में 22 अगस्त को प्रदत्त किया गया।

इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के ग्राम जाँजी निवासी निरीक्षक दिनेश यादव को जिला राजनादगांव थाना चिल्हाटी क्षेत्र में 10 वर्षीय अवस्यक बालिका के साथ बल पूर्वक दुष्कर्म करने की घटना में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी कर युक्ति-युक्त साक्ष्य संकलित कर अभियोग पत्र प्रस्तुत करने तथा माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को युक्ति-युक्त रूप से संदेह से परे प्रमाणित पाने के फलस्वरूप आरोपी को आजीवन कारावास एवं अर्थ दण्ड से दण्डित किये जाने के फलस्वरूप दिया गया है। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा अपनी शुभकामनाएं देते हुए अन्य पुलिस अधिकारियों से भी गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट अनुसंधान कर आरोपियों को न्यायालय से दण्डित कराने की अपेक्षा की गई है।

क्षेत्र में दिनेश की हो रही वाहवाही, सोशल मीडिया में मिल रहा बधाई संदेश:-

बता दे अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित निरीक्षक दिनेश यादव बिलासपुर जिले के एनटीपीसी सीपत क्षेत्र के ग्राम जाँजी निवासी हेमंत यादव एवं शरद यादव के छोटे भाई हैं। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर दिनेश यादव कई सीढ़ियों को पार कर निरीक्षक के लिए चयनित हुए और वर्ष 2022 में निरीक्षक के पद पर चयनित होते ही गृहमंत्री पदक से सम्मानित हो गए। गृहमंत्री पदक से सम्मानित होने की खबर जानकर निरीक्षक दिनेश यादव के गृह ग्राम क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है, क्षेत्र के लोग दिनेश को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं एवं निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने की शुभ आशीष दे रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...