BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

पिता की हत्या का बदला लेने तीन भाइयों ने मिलकर की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अब भी फरार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी। आरोपी युवकों ने छतराम केंवट (45) पर टांगी और डंडे से जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लगरा निवासी छतराम केंवट रोजी-मजदूरी का काम करता था। सोमवार की सुबह उसके पड़ोसी जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने उसे घेरकर टांगी और लाठी से हमला किया। हमले में छतराम के सिर और गले में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि छतराम का विवाद धर्मेंद्र केंवट और उसके भाईयों से चल रहा था। इस आधार पर पुलिस ने गांव में घेराबंदी की और हेमंत केंवट तथा धर्मेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जितेंद्र केंवट फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ की। आरोपियों ने खुलासा किया कि छतराम और उसके पिता संतोष ने आठ से दस साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी, जिसके बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद संतोष पुणे में और छतराम गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों ने छतराम की हत्या की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि छतराम और उसके परिवार ने उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित किया, जिससे मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इसी प्रताड़ना के कारण धर्मेंद्र और उसके भाईयों ने छतराम की हत्या का निर्णय लिया। अब पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...