ChhattisgarhRaftaar News Cg

40 साल से जमीन के हक के लिए भटक रही महिला, गले में रस्सी डाल कलेक्टर के पास पहुंची, मचा हड़कंप! 

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला गले में रस्सी डालकर आत्महत्या की नीयत से पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वह पिछले 40 वर्षों से अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, महिला सीधे कलेक्टर कक्ष के सामने पहुंची और रोते-बिलखते अपनी व्यथा सुनाने लगी। उसने कहा कि थक-हारकर अब उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उसे समझाकर शांत कराया और रस्सी अपने कब्जे में ले ली। घटना के बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही और लंबित मामलों के समाधान में हो रही देरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...