BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
संदिग्ध मौत: एनटीपीसी के मटेरियल गेट के पास नहर में मिला युवक का शव…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार की शाम 4 बजे सीपत थाना क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी के मटेरियल गेट के सामने बहेरा पुल के पास नहर में एक युवक का शव मिला। शव की पहचान 35 से 40 वर्षीय युवक के रूप में की गई है, और इसे 2-3 दिन पुराना माना जा रहा है। शव की स्थिति को देखकर उसकी मौत की परिस्थितियाँ संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। सीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों को लेकर गहन जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
