BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: बीच बाजार में बुर्जुग की हंसिया से काटकर हत्या, जमीन विवाद बना हत्या का कारण, बिल्हा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हसिया से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है, कि जमीनी विवाद में ये वारदात हुई है। घटना के बाद बिल्हा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

बिल्हा थाना प्रभारी हरिशचंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़तोरी निवासी मृतक गणपति कौशिक उम्र 65 वर्ष और आरोपी चिन्टू ऊर्फ मनोज कौशिक उम्र 24 वर्ष के पिता कल्लू कौशिक के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की शाम गणपति कौशिक सब्जी खरीदने बाजार गया हुआ था तभी बीच बाजार में भी दोनों के बीच विवाद हुआ और ये विवाद इतना बढ़ गया कि चिंटू कौशिक ने गणपति की सरे बाजार हंसिया से काटकर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद बिल्हा पुलिस ने आरोपी चिंटू उर्फ मनोज कौशिक को गिरफ्तार किया हैं।

पंचायत में नाकाम हुई समझौते की कोशिश:-

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है, कि जमीन विवाद को लेकर कई बार पंचायत में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद बढ़ी रंजिश:-

जानकारी के मुताबिक आरोपी चिंटू उर्फ मनोज कौशिक ने गणपति कौशिक की जमीन के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत भी हुई। जांच के बाद कुछ समय पहले तहसीलदार ने अवैध कब्जे पर बने मकान को ढहा दिया था। इसी की वजह से आरोपी चिंटू उर्फ मनोज गणपति से रंजिश रखने लगा था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा! राम मंदिर चंदा-चढ़ावा विवाद; बिलासपुर में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला..सुप्रीम कोर्ट निगरानी में ... बिलासपुर; मोबाइल के विवाद में ढाबे को जलाने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार..संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत... सीपत; दर्राभांठा पंचायत में लाखों के खेल का आरोप: खेल मैदान से लेकर 22 लाख की निकासी तक जांच की मांग... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म...