BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: गाड़ी हटाने की बात पर SECL OFFICER को युवकों ने पीटा, 11 दिन बाद हुआ FIR… सोने के चैन लूटने व छेड़खानी की भी शिकायत, जांच के बाद मारपीट का हुआ FIR……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गाड़ी हटाने की बात पर युवकों ने एसईसीएल अधिकारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस मामले में 11 दिन बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी अमृत तिवारी पिता रामप्रवेश तिवारी एसईसीएल में सहायक प्रबंधक हैं। 6 जुलाई की शाम 4.30 बजे वे अपनी पत्नी नेहा तिवारी के साथ कार क्रमांक सीजी 10 बीटी 2665 से व्यापार विहार गए थे। उन्होंने अपनी कार बैंक आफ बड़ौदा के सामने पार्किंग स्थल पर पार्क किया। काम पूरा करके वे बैंक से बाहर निकले तो उनकी कार के पीछे दूसरी कार क्रमांक सीजी 04 एनएल 1316 खड़ी कर चालक कहीं चला गया था, जिससे उनकी कार नहीं निकल पा रही थी। कुछ देर बाद कार चालक आया तो उन्होंने उसे कार हटाने के लिए कहा। इससे वह आक्रोशित होकर गाली गलौज करने लगा। उसके बाद उनके कार दरवाजा को जोर से धक्का मारकर श्री तिवारी से मारपीट करने लगा। इसी बीच उनके साथी आ गए और जान से मारने की धमकी देकर डंडा से मारपीट करने लगे। उनकी पत्नी डा. नेहा तिवारी बीच बचाव करने गईं, तो उनके साथ भी मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज किया हैं।

सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद हुआ FIR, सिर्फ हुई मारपीट: थाना प्रभारी 

सिविल लाइन पुलिस ने 11 दिन बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया हैं। जिसका जवाब देते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया की प्रार्थी श्री तिवारी ने मारपीट कर सोने की चेन लूटने व पत्नी से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर केवल मारपीट करना पाया है। जांच के बाद मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...