ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी की गला घोंटकर हत्या, चाचा के साथ मिलकर बनाया रेप-मर्डर का फर्जी सीन…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र में पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने अपने चाचा के साथ मिलकर लाश को अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि यह लगे कि महिला के साथ रेप कर हत्या की गई है। घटना 1 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन 2 अक्टूबर को पुलिस को कुंदेली गांव के पास झाड़ियों में एक महिला का अर्धनग्न शव मिला, जिसकी पहचान रीना रयामी के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार 40 दिनों की जांच और सैकड़ों लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति राजेश रयामी (27) और उसके चाचा राजेश रयामी (36) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, वारदात की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर चाचा के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने के लिए रेप-मर्डर का नाटक रचा। दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर केस था, लेकिन लगातार जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...