BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

RAIPUR: व्यापम द्वारा विभिन्न पदों की लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां घोषित, जानिए परीक्षा की तिथि……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन व्यापम की वेबसाईट पर आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए संभावित तिथियां घोषित कर दी गई है। जिसमें सहायक ग्रेड-3 (एचएजी23) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के लिए 28 जुलाई 2024 को सुबह, प्रयोगशाला सहायक (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला तकनीशियन (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।

इसी तरह छात्रावास अधीक्षक (टीएचएस24) श्रेणी ‘द‘ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की परीक्षा 15 सितंबर 2024 सुबह, प्रयोगशाला तकनीशियन (एचईएलटी24) उच्च शिक्षा संचालनालय 29 सितंबर 2024 सुबह, मत्स्य निरीक्षक (एफएफआई24) संचालनालय मछली पालन विभाग 29 सितंबर 2024 संध्या, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला सहायक (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; फाइल गुम होने पर युवक का अनोखा विरोध..अधिकारी के समाने बादाम फेंककर जताई नाराजगी, विडियो व... जूना बिलासपुर में पान ठेला पर मारपीट: मामूली विवाद में हमला, युवक कोमा में...आरोपी गिरफ्तार! अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता; 2.30 लाख का माल ... बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत में बिलासपुर कलेक्ट संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन! सीपत के अक्षत गुप्ता ने 10वीं CBSE में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान..बाल भारती पब्लिक स्कू... बिलासपुर; विद्युत पोल में लगी भीषण आग, छोटी चिंगारी बनी बड़ा खतरा! जमीन विवाद में दखल देना पड़ा महंगा; क्रेन चालक को धमकाने पहुंचा बदमाश गिरफ्तार! जमीन विवाद में महिला की मौत: 6 आरोपी गिरफ्तार! घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की लकड़ी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार! हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का 6 घंटे में खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार!