BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

SCHOOL EDUCATION DEPARTMENT BILASPUR: अब छुट्टियों को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों की नहीं चलेगी मनमानी, कागज पर आवेदन देने की जगह कड़ी मॉनिटरिंग के बीच पोर्टल में करना होगा आवेदन….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्कूल शिक्षा विभाग में अब अवकाश लेने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अधिकारी ऑनलाइन ही उनके अवकाश स्वीकृत करेंगे। इस नियम के लागू होने से स्कूल शिक्षा विभाग में छु‌ट्टी को लेकर चल रही मनमानी पर रोक लग जाएगी। इसके अलावा डीपीआई तक को पता चल जाएगा कब कौन कर्मचारी कितनी छुट्टी ले चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग में छुट्टी को लेकर लंबे समय से मनमानी की जा रही है। खासकर मातृत्व अवकाश के छुटिट्यों को लेकर की जा रही मनमानी की शिकायत कलेक्टर तक पहुंच चुकी है। कलेक्टर को प्राचार्यों की बैठक में डीईओ को बोलना पड़ा था, शिक्षा विभाग में छुट्टी को लेकर सब अपनी अपनी मर्जी चला रहे हैं। प्राचार्य छुट्टी स्वीकृत नहीं करते है, तो बाबू अपने मर्जी से छुट्टी दे देते हैं। डीईओ का कहना है, कि पोर्टल के जरिए लिए गए अवकाश को ही मान्य किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है, कि अब कागज में लिखे आवेदन या वाट्सएप में भेजे गए संदेश के जरिए लिए गए अवकाश मान्य नहीं किए जाएंगे। इसके बजाय शिक्षकों और कर्मचारियों को डीपीआई द्वारा तैयार किए गए पोर्टल में जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन चाहे आकस्मिक अवकाश का हो या अर्जित अवकाश का या मातृत्व अवकाश का सभी प्रकार के अवकाश के लिए पोर्टल में विकल्प दिया गया है। डीपीआई ने आदेश जारी करते हुए पोर्टल के उपयोग के लिए निर्देशित किया हैं। हालांकि अभी प्रारंभिक चरण में जेडी और डीईओ ऑफिस को ही पोर्टल के उपयोग के लिए निर्देशित किया गया है। यानी फिलहाल इन दो कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी ही अभी पोर्टल के जरिए आवेदन करेंगे और डीपीआई इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट संतुष्टिजनक पाए जाने के बाद यह बीईओ कार्यालय और स्कूल डीडीओ के लिए भी लागू कर दिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!