BilaspurRaftaar News CgSipat

BILASPUR: आयुष्मान कार्ड में ईलाज को लेकर गरीब मरीजों से अवैध वसूली का सिलसिला जोरों पर, 1 लाख 82 हजार जुर्माना सहित बाकी हॉस्पिटलों को थमाया गया नोटिस, जांच जारी..पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीजों से रूपए की जमकर वसूली हो रही है। अस्पतालों में साफ कहा जाता है, कि आयुष्मान कार्ड के अलावा रूपए देने पर ईलाज होगा। मरीजों से रूपए लेने वाले जिले के आरबी हॉस्पिटल, नोबेल हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हार्ट केयर हॉस्पिटल और श्री मंगला हॉस्पिटल को नोटिस थमाया गया है। वहीं ओमकार हॉस्पिटल पर 1 लाख 82 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। शासन ने मरीजों का निःशुल्क ईलाज करने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इसके तहत लगभग सभी बीमारियों का निःशुल्क ईलाज मरीज सरकारी अस्पताल और पंजीकृत निजी हॉस्पिटल से करा सकते है। सरकार पैकेज के अनुसार इन अस्पतालों को भुगतान करती है। लेकिन जिले के कई अस्पताल आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीजों को अतिरिक्त रकम की वसूली कर रहे है। इसकी कई शिकायत भी सामने आ चुकी है। इन अस्पतालों से लिखित में जवाब मांगा गया था। लेकिन उनके जवाब और दस्तावेज अलग कहानी बयां कर रहे थे। जांच में पाया गया कि निजी अस्पताल नियमों का पालन नहीं कर रहे है। वहीं मरीजों से अवैध वसूली कर रहे है। जिले के आरबी हॉस्पिटल, नोबेल हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हार्ट केयर हॉस्पिटल और श्री मंगला हॉस्पिटल को नोटिस थमाया गया है। वहीं ओमकार हॉस्पिटल पर 1 लाख 82 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं चेतावनी दी गई है कि आयुष्मान कार्ड से मरीजों का निःशुल्क ईलाज करे। अतिरिक्त रकम लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दर्जन भर अस्पतालों की जांच जारी, टीम रख रही नजर:-

आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीजों से अतिरिक्त रूपए लेने वाले जिले के एक दर्जन निजी अस्पतालों की शिकायत मिली है। जिले की टीम इन अस्पतालों की जांच कर रही है। कई अस्पतालो में मिली शिकायत सही पाई गई है। मतलब इन अस्पतालों पर भी कार्रवाई होना तय है। इसके अलावा टीम अन्य अस्पतालों पर भी नजर रखी हुई है।

गरीब मरीजों ने सोचा निःशुल्क होगा ईलाज, यहां हो रही वसूली…..

गरीब मरीजों ने सोचा था, कि आयुष्मान कार्ड से उनका निःशुल्क ईलाज होगा। लेकिन निजी अस्पताल जाने पर उनसे रूपए की डिमांड हो रही है। ऐसे में गरीब मरीजों को उधार लेकर अपना ईलाज कराना पड़ रहा है। यहां तक कई मरीज तो अपने गहने और जमीन को गिरवी रख रहे है।

डॉ. अनिल श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी

आयुष्मान योजना से ईलाज करने वाले कई निजी अस्पताल मरीजों से अतिरिक्त रकम ले रहे है। 5 अस्पतालों को नोटिस दिया गया है। एक अस्पताल पर 1 लाख 82 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!