BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व 3 अंतरराज्यीय आरोपियों को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी कट्टा एवं चाकू जब्त…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में देशी कट्टा एवं हथियारों से लैस तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को पकड़ा गया है, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हिर्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पेण्ड्रीडीह चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे मस्तुरी मार्ग में देशी कट्टा एवं चाकू रखे तीन युवक खड़े हैं, जो कोई बड़ी घटना को अंजाम दें सकते हैं। सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस की टीम द्वारा इस जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके मार्गदर्शन में टीम बनाकर पेण्ड्रीडीह चौक के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद नाम पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम रंजन कुमार पिता अनिल कुमार राम उम्र 18 वर्ष, मुकेश कुमार पिता नंदू राम उम्र 24 वर्ष व रूपेश कुमार पिता सहदेव राम उम्र 23 वर्ष निवासी जिला गढ़वा झारखण्ड बताया, जिनके कब्जे से एक देशी कट्टा, अपाचे मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 30 डी 2314 एवं दो नग धारदार चाकू जब्त किया गया। जिन्हें धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...