ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BHATAPARA: सेमरिया घाट में लुटेरों का आतंक, धान लेकर मंडी जा रहे किसान को उतार दिए मौत के घाट, साथी हुए फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच…….

भाटापारा: (प्रांशु क्षत्रिय) भाटापारा सेमरिया घाट पुल के पास रात्रि करीब 12 बजे मुंगेली जिला के ग्राम हरडीडीह निवासी छेदीराम जगत अपने 2 दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर धान बेचने भाटापारा के कृषि उपज मंडी आ रहे थे, धान से भरा ट्रैक्टर पीछे-पीछे आ रहा था। तभी सेमरिया घाट पुल के पास अचानक 4 अज्ञात लोग चेहरे को ढककर सामने आए और चाकू दिखाकर मारपीट करने लगे।

नकाबपोशों द्वारा मारपीट करते देख, छेदीराम के साथी वहाँ से भाग गए और अपनी जान बचाई। वही लुटेरों ने छेदीराम जगत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसके कारण पेट की अंतड़िया तक बाहर आ गई और मौके पर ही किसान छेदीराम की मौत हो गई। हत्या के बाद छेदीराम के जेब में रखे 8 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। हत्या करने वाले लुटेरों का पता नही चल पाया हैं। मृतक छेदीराम जगत को भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया हैं, जहाँ पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बता दे यह सेमरिया घाट भाटापारा ग्रामीण थाना और मारो थाना नवागढ़ की सीमा रेखा है, जिसके कारण भाटापारा पुलिस जांच कर, मारो थाना नवागढ़ को जानकारी दी और दोनों थाना कि पुलिस हत्या जैसे गंभीर अपराध को देखते हुए जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...