BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! कर्ज से परेशान व्यवसायी ने जूते चप्पल की दुकान में लगाई फांसी..पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर…..

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम के बाजार चौक स्थित जूते-चप्पल की दुकान में रविवार को एक व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक कुंभकार निवासी ग्राम लखराम निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुंभकार रविवार सुबह अपनी दुकान पर आया था और सामान्य दिनों की तरह दुकान खोलकर बैठा। उसने आस-पास के दुकानदारों से मुलाकात भी की। कुछ देर बाद दुकान के अंदर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक कर्ज से परेशान था। उसने दो अलग-अलग स्थानों से लोन लिया था, लेकिन व्यापारिक समस्याओं के चलते वह किश्तें नहीं चुका पा रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी और कर्ज का दबाव आत्महत्या का कारण हो सकता है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...