ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

KANKER: प्रेमिका का सगाई नहीं हुआ बर्दाश्त, प्रेमी जोड़े ने एक साथ लिपटकर कह दिया अलविदा, पुलिस कर रही मामले की जांच……

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रेमीका कि सगाई किसी और के साथ होना बर्दाश्त नहीं हुआ, तो प्रेमी जोड़े ने एक साथ हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। मामला कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ाबेड़ा का है, जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज वारदात सामने आया है, जिस युवती की एक दिन पहले सगाई हुई थी, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर का सेवन कर लिया और दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के भाई राजकुमार दर्रो ने थाना में सूचना देते हुए बताया कि उसकी बहन शांती दर्रो उम्र 20 वर्ष पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, सगाई के बाद से उसकी बहन खुश नहीं थी, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई के बाद की रात को प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने गांव से बाहर धरमूराम आंचला के खेत में बुलाया, जहां दोनों ने यह फैसला लिया कि अगर दोनों एक साथ इस दुनिया में जी नहीं सकते, तो एक साथ दुनिया को अलविदा तो कह सकतें हैं। दोनों ने एक साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद दोनों रात भर खेत में तड़पते रहे। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे, लेकिन उनका कहीं पता न चला पाया। 16 जून की सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे, तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे पड़े हुए थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी, लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है, कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है, वह अपने नाना नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया, लेकिन प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जूट गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...