BilaspurChhattisgarhCrimePoliticsRaftaar News Cg

BILASPUR: केंद्रीय मंत्री तोखन का स्वागत करना शिक्षकों और नेताओं को पड़ा महंगा, जेबकतरों ने निकाल लिया लाखों रुपए, पुलिस कर रही जांच……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का स्वागत करना शिक्षकों को महंगा पड़ गया। स्वागत समारोह के दौरान 10 से ज्यादा शिक्षकों की जेब कट गयी। पॉकेटमारी की जानकारी शिक्षकों को तब हुई, जब जेबकतरे रफ्फूचक्कर हो चुके थे। शिक्षकों के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ताओं की भी जेब कटी है। इस मामले में शिक्षकों ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पॉकेटमार स्वागत समारोह में लोगों के जेब से करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश और एटीएम सहित जरूरी दस्तावेज पार किये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का बिलासपुर में स्वागत कार्यक्रम था। रेलवे स्टेशन से स्वागत शुरू हुआ, जो अलग-अलग जगहों पर चल रहा था। इसी दौरान शिक्षकों ने अग्रसेन चौक पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का स्वागत किया। लेकिन इस दौरान पॉकेटमारों की नजर शिक्षकों की जेब पर पड़ गयी। फिर क्या था, देखते ही देखते 10 से ज्यादा शिक्षकों की जेब पार हो गयी। छत्तीसगढ़ के टीचर्स एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के 9000 रुपये, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों से भरे पर्स जेबकतरों ने पार कर दिया। वहीं अन्य शिक्षकों में मुनीष कौशल, साधेलाल पटेल, लेखराम राजपूत और संतोष साहू के हजारों रुपये अन्य दस्तावेज पॉकेटमारों ने निकाल लिये। इस मामले में पीड़ित शिक्षकों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। सिविल थाने में लिखित आवदेन कर पॉकेटमारी की सूचना दी गयी है, जिसके आधार पर अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जिस तरह से दर्जन भर शिक्षकों और अन्य कार्यकर्ताओं के जेबें पार हुई है, उससे एक बात तो साफ है कि स्वागत समारोह के साथ ही पॉकेटमारों का गैंग चल रहा था, जिसने एक जगह नहीं, बल्कि पूरे स्वागत कार्यक्रम में जगह-जगह जेबें मारी है। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी जेब पार हुई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...