Raftaar News Cg

KORBA: तबियत बिगड़ने पर दोस्त को कराया हॉस्पिटल में भर्ती उसी के घर डाका डाल 10 लाख कर दिया पार, पुलिस को हुआ संदेह, आरोपी गिरफ्तार….

कोरबा:(प्रांशु क्षत्रिय) तबीयत बिगड़ने पर दोस्त ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसी के घर में डाका डाल के 10 लाख पार कर दिया। फिर कोरबापुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार किया तो मामले का खुलासा हुआ। मामला कोरबा के सिविल लाइन थाने का है। प्रार्थी कमलेश कुमार पिता मोहनलाल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी वन परिसर कॉलोनी कोसाबाडी कोरबा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28-29 मई की रात उसके क्वार्टर का ताला तोड़कर घर में रखे नगदी रकम 10 लाख रुपए को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं।

रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वहीं सिविल लाइन थाना एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। पुलिस को सूचना मिली कि देवाशीष राय पिता जगदीश राय निवासी पोड़ी बहार गणेश चौक उस रात प्रार्थी का तबीयत खराब होने पर उसे घर से अस्पताल ले गया था। देवाशीष राय से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया व चोरी किए रकम को बरामद कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!