ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जवाली नाला पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर: अवैध कब्जे होंगे खत्म, शहर को मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज़ हो गया है। जवाली नाले के किनारे वर्षों से फैले अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। राजस्व विभाग, नजूल कलेक्ट्रेट और नगर निगम की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का सीमांकन और सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य न सिर्फ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना है, बल्कि शहरवासियों को एक नया और सुगम यातायात मार्ग भी उपलब्ध कराना है। जवाली नाले को पहले बिलासपुर विकास प्राधिकरण ने एक वैकल्पिक ट्रैफिक रूट के तौर पर विकसित किया था। लेकिन बीते कुछ सालों में नाले के दोनों ओर अवैध निर्माणों ने इस रास्ते को पूरी तरह बाधित कर दिया। सरकारी जमीन पर दुकानों, शटरों और अन्य पक्के निर्माणों का कब्जा हो गया। यहां तक कि नगर निगम द्वारा सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स और पाइपों को भी तोड़ दिया गया। इन अतिक्रमणों के चलते न केवल यातायात व्यवस्था चरमराई है, बल्कि क्षेत्र की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ा है। लगातार शिकायतों और जमीनी स्थिति को देखते हुए अब प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाया है। प्रशासन का कहना है कि सर्वेक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे और अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस कार्रवाई से न केवल शासकीय भूमि को सुरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि नागरिकों को ट्रैफिक से राहत देने वाला एक वैकल्पिक मार्ग भी शहर को मिल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!