Raftaar News Cg

BILASPUR: SP के निर्देश पर जिले के हर थानों में चल रहा वाहन चेकिंग अभियान, रीवर व्यू के पास चल रहा था चेकिंग, पुलिस आरक्षक से भिड़े 3 शराबी युवक, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों क्षेत्रों में जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह चालकों पर नजर रखी जा रही हैं। इसी कड़ी में रिवर व्यू के पास कोतवाली पुलिस की टीम भी चेकिंग कर रही थी, जिस दौरान बाइक सवार तीन युवक शराब पीकर वाहन चला रहे थे। पुलिस आरक्षक द्वारा रोक कर पूछताछ करने पर तीनों युवक हुज्जतबाजी करने लगे। साथ ही आरक्षक के साथ मारपीट का प्रयास किए। पीड़ित आरक्षक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि 28 मई को रिवर व्यू के पास सभी स्टाफ अलग-अलग जगह पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रहे थे।

उसी समय बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार से चलाते हुए आए, तो आरक्षक नरेश निराला द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। तीनों युवकों ने आरक्षक के साथ बहस करते हुए अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज करने लगे। जब आरक्षक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो तीनों युवक उग्र हो गए और मारपीट करने का प्रयास किया। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 186, 353, 332, 34 के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...