Raftaar News Cg

BILASPUR: कृषि उत्पादन आयुक्त ने सरगुजा व बिलासपुर संभाग के अधिकारियों की ली बैठक, ऋण देने में कोताही पर हुई नाराज, खरीफ कार्यक्रम का किया गया निर्धारण, खाद-बीज के वितरण में और तेजी लाने दिए निर्देश……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कृषि उत्पादन आयुक्त एवं कृषि सचिव शहला निगार ने कृषि से संबंद्ध उद्यानिकी, मछलीपालन एवं डेयरी फार्म के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने में ढिलाई बरतने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लंबित सभी मामलों को तत्परता से स्वीकृति देकर लोन डिस्बर्स करने के निर्देश सहकारी बैंक प्रबंधन को दिए हैं। संभाग आयुक्त निगार ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर, खरीफ 2024 की कार्ययोजना एवं रबी 2023-24 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कृषि से जुड़े राज्य स्तरीय विभाग प्रमुखों के साथ ही बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित कृषि एवं सहयोगी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खाद-बीज के उठाव में लाएं तेजी:-

कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने लगभग 4 घण्टे तक मैराथन बैठक लेकर एक-एक सेक्टर की संभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की बुआई का समय आ चुका है। किसानों को खाद-बीज एवं दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 3 जून तक बीज वितरण के लक्ष्य का 75 प्रतिशत भण्डारण और 40 प्रतिशत किसानों में वितरित करने का टार्गेट दिया है। इसी प्रकार इस अवधि तक 60 प्रतिशत खाद का भण्डारण एवं 40 प्रतिशत उठाय सुनिश्चित किया जाए। भण्डारण एवं उठाव साथ-साथ चलना चाहिए। बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि वितरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अमूमन 15 प्रतिशत खाद-बीज का वितरण हुआ है। उन्होंने परिवहन के लिए अतिरिक्त वाहन लगाकर लक्ष्य पूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सोसायटिओं का दौरा कर समीक्षा करें कलेक्टर्स:-

कृषि सचिव ने सभी कलेक्टरों को कृषि सोसायटिओं का दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति तक सोसायटिओं में छुट्टिया रद्द कर दी गई हैं। अवकाश के दिनों में भी किसानों को खाद-बीज वितरित किया जायेगा। कृषि विभाग के आरएईओ को नोडल अधिकारी बनाकर सोसायटिओं में बैठाया जाये, ताकि किसानों को उचित मार्गदर्शन मौके पर ही मिल सके। उन्होंने किसानों की इच्छा एवं मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के बीच खाद उपलब्ध कराने को कहा है। आयुक्त ने अमानक खाद-बीज वितरण पर भी नकेल कसने के निर्देश दिए। उर्वरक निरीक्षकों को सजग रहकर अभी से सेम्पल लेने के लिए कहा है। ताकि समय रहते किसानों को अमानक खाद-बीज के बारे में चेताया जा सके। निजी दुकानों के साथ ही सहकारी समितियों से भी खाद-बीज के सेम्पल उठाने के निर्देश दिए हैं।

बरसात के पहले पशुओं में शत प्रतिशत टीका लगाएं:-

कृषि उत्पादन आयुक्त ने पशुधन विकास विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने बरसात के पूर्व सभी जरूरी टीका पशुओं को लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टरों को अभियान की समीक्षा टीएल बैठक में करने को कहा है। उन्नत नस्ल उत्पादन के लिए कृतिम गर्भाधान को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने 30 प्रतिशत वत्स उत्पादन कृत्रिम गर्भाधान योजना के अंतर्गत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...