Raftaar News Cg

BILASPUR धोखाधड़ी : ग्रामीण महिलाओं से हस्ताक्षर, अंगुठा लगवाकर लोन के पैसे को जमा करने के नाम पर करता था, ठगी…आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस लगातार धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई कर रही है। थाना कोटा में प्रार्थी हीरालाल साहू, भारत फाइनेंस कोटा ने 4 अप्रैल को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके ब्रांच का कर्मचारी रूपेश चंद्रा बैंक के 14 क्लाइंट के करीब 2,60,723 रुपए लोन के व फाइनेंस के रकम की धोखाधड़ी कर लेकर भाग गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी का लगातार तलाश किया जा रहा था। आरोपी अपने सकूनत से फ़रार चल रहा था।

इसी बीच थाना प्रभारी कोटा को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा लोरमी बस स्टैंड के आसपास है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर घेराबंदी कर आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा उम्र 23 साल साकिन टिक्की थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ किया गया। इस दौरान आरोपी ने बताया की भारत फाइनेंस में काम करने के दौरान अशिक्षित महिलाओं का अंगूठा लगवा कर लोन के पैसे को लेकर जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम को अपने घर निर्माण में खर्च किया हूं। कोटा पुलिस द्वारा आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!