Raftaar News Cg

BILASPUR: लोन कर्मचारी ने PHD छात्रा की न्यूड फोटो वायरल करने की दी धमकी, कहा- दोस्त के लोन का किस्त भरो…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में लोन कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। लोन कर्मचारी ने PhD की छात्रा को न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी है। कॉल और मैसेज से लोन कर्मचारी ने कहा कि तुम्हारा दोस्त लोन की किस्तें नहीं चुका रहा है। वह लोन नहीं चुकाएगा तो तुम्हारी अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम किया जाएगा। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

छात्रा ने बताया कि रविवार की सुबह उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से वाट्सऐप कॉल आया, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद लोन कंपनी के कर्मचारी ने उसको एडिटेड फोटो भेजकर बोला कि अपने दोस्त को लोन पेमेंट करने के लिए बोलो, वरना तेरी फोटो वायरल कर दूंगा। फिर छात्रा ने थाने में युवक की शिकायत की है। छात्रा ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी में PhD कर रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दोस्त के लोन जमा नहीं करने पर दी धमकी:- 

छात्रा ने बताया कि दोस्त ने किसी प्राइवेट संस्था से लोन लिया है। वह लोन का किस्त जमा नहीं कर रहा है। इसके कारण कंपनी में काम करने वाले युवक ने लोन वसूली के लिए छात्रा को माध्यम बनाकर इस तरह की धमकी दे रहा है।

दोस्तों और टीचर के फोटो वायरल करने दी धमकी:-

छात्रा ने पुलिस को बताया कि लोन वसूली करने वालों ने टीचर और दोस्तों की भी फोटो होने की बात कही है। उसने टीचर और दोस्तों के फोटो वायरल करने की भी धमकी दी है। बता दें कि आरोपी के पास युवती के टीचर और अन्य दोस्तों की भी जानकारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!