Raftaar News Cg

BILASPUR: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में मिली बुजुर्ग की लाश, धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार, पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश…. जमीन विवाद पर हत्या का आरोप…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत के नजदीक ग्राम सेलर से बुधवार सुबह हत्या का एक मामला सामने आया। लगभग 70 वर्षीय वृद्ध पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई है। इस संबंध में सीपत पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल मामला जमीन से जुड़े विवाद का माना जा रहा है। ग्राम सेलर निवासी मृतक 70 वर्षीय कुशल साहू की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी से दो बेटे, एक बेटी और दूसरी पत्नी के एक बेटा और एक बेटी है। वर्ष 2018 में कुशल साहू ने सभी बेटों के बीच अपने स्वामित्व की 25 एकड़ जमीन का बंटवारा कर दिया था। बची हुई 10 एकड़ जमीन में मृतक खुद खेती कर रहा था। मंगलवार की शाम को दूसरी पत्नी से मिलने सेलर से कुशल साहू बिलासपुर अशोक नगर आया हुआ था। वहां से वापस शाम को 5:00 बजे लौटा और घर से 3 किलोमीटर दूर बांधिया खार स्थित अपने खेत को देखने जाने की बात कह कर घर से निकला। जब देर रात तक वापस नहीं लौटा तब परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गई, तब पता चला कि कुशल साहू की हत्या उसके खेत से लगे दूसरे खेत में कर दी गई है। हत्या के घटना की सूचना सीपत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस टीम द्वारा पंचनामा कर पूछताछ शुरू की गई। सीपत पुलिस इस मामले में मृतक के पहली पत्नी के फरार बेटे दीपक साहू पर हत्या करने का अंदेशा जता रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए डटी हुई है। पूछताछ और कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश में सीपत पुलिस हाथ पैर मार रही है।

मृतक का बेटा फरार, पहले भी हो चुका हैं, विवाद:

घटना के बाद मृतक कुशल साहु के पहली पत्नी का बेटा दीपक साहु फरार हैं, जांच करने पहुंचीं पुलिस टीम को दीपक साहु की पत्नी के द्वारा दीपक का रायपुर जाना बताकर घर से निकलना बताया जा रहा हैं। मृतक के अशोक नगर बिलासपुर में रहने वाली दूसरी पत्नी का बेटा विशाल साहु अपने भाई दीपक साहु पर आरोप लगा रहा हैं। विशाल साहु का कहना हैं, कि 2018 में हुए जमीन बटवारें के बाद उसका भाई दीपक व उसकी पत्नी मेरे पिता कुशल साहु के साथ मारपीट किए थे, जिसका केश थाने में आज भी चल रहा हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!