Raftaar News Cg

BILASPUR: गदाधारी बस पर चढ़ी महिला, लाखो का जेवरात व नगद हो गया पार, पीछा कर रही महिला पर आशंका, खंगाल रही पुलिस फुटेज….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला के बस में सवार होने के दौरान उसके पीछे-पीछे दूसरी महिला भी बस में चढ़ गई। वहीं बैग की चेन खोलकर दूसरी महिला ने लाखों के गहने और 4500 रूपए नगद पार कर दिए। सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर निवासी निर्मला केवट पति लक्ष्मी कांत कैवर्त उम्र 36 वर्ष को 20 अप्रैल को चांपा जाना था। दोपहर 2 बजे महिला आर.के. पेट्रेल पंप के पास खड़ी थी। इसी दौरान गदाधारी नामक बस पहुंची तो, महिला चांपा जाने के लिए उसमें सवार हुई। इस दौरान उसके पीछे-पीछे 40-45 वर्षीय सलवार सूट पहने महिला भी बस में चढ़ी। बस के चालू होने से पहले ही वह नीचे उतर गई। कुछ देर बाद महिला ने देखा कि उसके पर्स की चेन खुली हुई है। पर्स के अंदर से सोने-चांदी के गहने और नगद 4500 रूपए गायब है। आशंका है, कि उसी 40-45 वर्ष महिला ने लाखों रूपए के गहने चोरी किए हैं। सरकंडा पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...