ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खौफनाक वारदात, मूंगफली खाने के विवाद में पिता-पुत्र की कार से कुचलकर हत्या, एक बेटा घायल….

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव में मूंगफली खाने की छोटी-सी बात ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार देर रात आरोपियों ने खेत में मूंगफली खाने के विवाद को लेकर पिता-पुत्र को कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, तीवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि के खेत में मूंगफली की फसल तैयार थी। रखवाली के लिए उनका नाबालिग बेटा करण रवि 16 वर्ष सोमवार शाम खेत में गया था। वहीं पर बैठकर वह मूंगफली खा रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी अपने दोनों बेटों के साथ बोलेरो गाड़ी से खेत पहुंचे और करण पर मूंगफली तोड़कर खाने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर करण का बड़ा भाई और पिता बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां भी स्थिति तनावपूर्ण रही। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में ही आरोपियों ने जान से मारने और गाड़ी से कुचलने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद, नकना चौक के पास आरोपी ओमप्रकाश सोनवानी और उसके साथियों ने कार से त्रिवेणी रवि और उनके बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से गांव और आसपास के इलाके में आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...