Raftaar News Cg

BILASPUR: नाबालिक को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी को बचाने परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी, तोरवा थाना ने लौटाया प्रार्थी का आवेदन, जानिए पूरा मामला……??

बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिक को भगाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, मामले में सामाजिक संगठन के पदाधिकारी बीपी सिंह ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार के अनुसार तोरवा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिक 8 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, परिजन ने इसकी शिकायत करते हुए अपने बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की आशंका व्यक्त की। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद गायब बालिका शहर में ही मिल गई पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अंतर्गत ग्राम राठ निवासी इमरान बेग 21वर्ष से हुई। वह यहां अपने रिश्तेदारों के यहां आया था, उसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इस बीच उसने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया, किशोरी से दुष्कर्म किया, इसके आधार पर पुलिस पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपित फरार हो गया। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम यूपी रवाना की गई। टीम आरोपित को खोजने यूपी पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकला। इस बीच पुलिस युवक की तलाश करती रही और युवक बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा।

मामला ठंडा पड़ता देख देवरीखुर्द के भाजपा नेता बीपी सिंह…. ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से की इसके बाद हरकत में आई तोरवा पुलिस ने युवक इमरान बेग व कामरान को धारा 363, 366, 376, 109, 34 भादवि 6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

युवती के परिजनों को मिल रही धमकी-

इस पूरे मामले में शाहरुख खान नाम के युवक द्वारा युवती के परिजनों को बार-बार धमकी देने का मामला सामने आया है। बीते कुछ दिनों से युवक बार-बार युवती के माता-पिता को जान से मारने की धमकी और केस को रफा दफा करने उन पर दबाव बना रहा है, जिसकी शिकायत तोरवा थाने में की गई, मगर शाहरुख खान पर कोई एफआईआर नही की गई। इसी मामले को लेकर कल युवती के परिजन मीडिया से मुखातिब हुए और आरोप लगाया कि तोरवा पुलिस के समक्ष बार-बार शिकायत करने पर भी पुलिस शाहरूख खान पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। परिजनों ने यह भी कहा कि तो तोरवा थाने में पदस्थ राठौर नामक पुलिसकर्मी उन्हें थाने से भगा दिया, इतना ही नहीं थाना प्रभारी का मामले मे ढुलमुल रवैया क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। आज इस मामले को लेकर परिजन उच्च स्तरीय शिकायत कर सकते है।

चिल्ला दरबार से मामला आया सामने-

देवरी खुर्द के मकान में अवैध कब्जे चिल्ला दरबार की घटनाएं पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यही कारण हैं, कि प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने चिल्ला दरबार को निस्तेनाबूत तो कर दिया। लेकिन अटल आवास क्षेत्र में इस मकड़ जाल को हटाने अभी भी प्रशासन पूरी तरह सफल नहीं हो पाया है, मामले में जांच अभी भी जारी है….

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
VIDEO; बिलासपुर में महिला पर चाकू से हमला, CCTV में कैद वारदात...... बिलासपुर; नशा और हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार.....  खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट में विस्फोट, 9 माह की बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे..... VIDEO; बिलासपुर में पैसे के लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर घायल..... सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब जप्त..... दिल दहला देने वाली वारदात, आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान.... VIDEO; कोटा थाना में रसूखदारों का हंगामा, CCTV में कैद घटना..... बिलासपुर; सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग को मिली मंजूरी, क्षेत्र को विकास की सौगात..... बिलासपुर; सरेआम चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार.... बिलासपुर; पुलिस की सटोरियों पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार....