Raftaar News Cg

सीपत क्षेत्र में ACCIDENT का कहर जारी: @ज्ञात वाहन की चपेट से राह चलते राहगीर की दर्दनाक मौत, 3 घंटे लगी जाम… 25000 का सहयोग मिलते ही हट गया चक्काजाम…..??

सीपत- (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र में एक्सीडेंट का कहर लगातार जारी हैं, शुक्रवार की रात ग्राम कुली में फिर एक घटना हुई हैं, जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया हैं, जिससे राहगीर की मौकें पर ही मौत हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई हैं।

सीपत थाना में पदस्थ एएसआई अभय सत्यार्थी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुली निवासी रामेश्वर यादव पिता कंशराम यादव उम्र 54 वर्ष गांव के ही अपने रिश्तेदार दुजराम यादव के घर षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात्रि करीबन 8 बजे रामेश्वर षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर को जाने पैदल निकला था। तभी सीपत से बलौदा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने घर के सामने रखी बाईक को ठोकर मारते हुए, रामेश्वर को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को बीच में रख करीबन 3 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही सीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण 25000 रुपये मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे, जिस पर मौके पर पहुंचे पटवारी ने 25000 रुपये सहायता राशि देकर मामले को शांत कराया। सीपत पुलिस की टीम अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!