Raftaar News Cg

भ्रष्ट भाजपा कांग्रेस को नकार रही जनता अब बदलाव के मूड में : धरम (केजरीवाल मॉडल पर भरोसा के चलते जनता का आप को मिल रहा व्यापक जनसमर्थ)

*सीपत (हिमांशु गुप्ता/प्रांशु क्षत्रिय)* :— मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जहां अपनी अपनी पार्टियों के काम काजो और रीति नीति को लेकर प्रचार प्रसार में लगे हैं तो वही मस्तूरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी धरम भार्गव भी दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और आम लोगों के सुविधाओं को मुद्दा बनाकर धुंआधार प्रचार जारी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली मॉडल के तर्ज पर छग का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा कांग्रेस के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है व इन पार्टियों को नकारते हुए अब बदलाव के मूड में है। धरम ने बताया कि केजरीवाल मॉडल पर जनता को भरोसा है और उनके कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में भी लागू हो इस भावना से अपना समर्थन और अमूल्य वोट आम आदमी पार्टी को देने की बात ग्रामीण कर रहे हैं। उन्होंने जनता से आप के पक्ष में समर्थन मांगा।

बुधवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पराघाट देवगांव पचपेड़ी ध्रुवाकारी बिनोरी केवतरा जलस व सीपत क्षेत्र में ग्राम कर्रा खाड़ा नरगोड़ा बरेली झलमाला कौवाताल जैसे ग्राम पंचायत में दौरा कर लोगों से आम आदमी पार्टी में वोट डालने के लिए समर्थन मांगा । इनके प्रचार अभियान को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!