Raftaar News Cg

मस्तुरी विधायक डॉ.बांधी ने देवरी खुर्द और धूमा में सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं को किया साइकल वितरण…..!! निशुल्क साइकल मिलते ही छात्राओं के खिले चेहरे…?? 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) सरस्वती सायकल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। ताकि दूरदराज से पैदल चलकर विद्यालय तक आने वाले छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो स्कूल तक आने जाने वाले छात्राओं को इसका लाभ मिले। सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल मिलने से पढ़ने वाले छात्राओं के समय की बचत होगी वहीं आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उपरोक्त बातें सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण समारोह के दौरान उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा।

देवरीखुर्द हाई स्कूल में 26 जुलाई को आयोजित निशुल्क सायकल वितरण समारोह में उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए मस्तुरी विधायक डॉक्टर बांधी ने छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल मिलने तथा छात्रों को नहीं मिलने का फर्क भी बताया। सरस्वती सायकल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। ताकि दूरदराज से पैदल चलकर विद्यालय तक आने वाले छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो स्कूल तक आने जाने वाले छात्राओं को इसका लाभ मिले । सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल मिलने से पढ़ने वाले छात्राओं के समय की बचत होगी वहीं आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

उन्होंने देवरीखुर्द में 30 बालिकाओं को साइकल वितरित किया, जिसमे साथ में अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, प्रदेश भाजपा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह, एम आई सी सदस्य परदेसी राज, युगल किशोर झा , राजेश शिंदे, सुभाष जायसवाल, एस पी सिंह, राजकुमार सिंह, किरण बल, नागेश्वर राव, ममता साहू, महेश शर्मा, शंकर थवाईत, नरेंद्र श्रीवास एवं स्कूल के शिक्षक के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

वही ग्राम धूमा में 27 साइकल वितरित कर छात्राओ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। धूमा में सायकल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह, जनपद सदस्य नारद रजक, सरपंच मोतीलाल खुटे, युगल किशोर झा, रमेश पांडे व भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...