Raftaar News Cg

भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे मस्तूरी विधानसभा, 96.99 करोड़ के विकास कार्यों की दिये सौगात….. रफ्तार न्यूज सीजी से जानिए विस्तार……??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय/ विमल कांत) सीपत और मस्तूरी नगर पंचायत बनेंगे। पचपेड़ी में महाविद्यालय आरंभ होगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति जानने हितग्राहियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने मस्तूरी विधानसभा के लिए 96 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक राशि के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 74 करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक राशि के 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। भेंट-मुलाकात के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चंद्र जायसी, केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, कांग्रेस नेता जयंत मनहर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सुपर बाजार की तर्ज पर विकसित बेलटुकरी रीपा का किया निरीक्षण:-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने लोकप्रिय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की कड़ी में बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी पहुंचे। उन्होंने यहां गौठान और सुपर बाजार की तर्ज पर बने रीपा का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रीपा में बेकरी उद्योग, दोना पत्तल उद्योग, बोरी उद्योग, फर्नीचर मार्ट, फिनाइल निर्माण फेब्रिकेशन, मसाला उद्योग, वाशिंग पाउडर निर्माण, बांस शिल्प कला सहित संचालित अनेक व्यवसायिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस मौके पर जय शक्ति मां स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष रुखसाना बानो ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास पहले कुछ काम नहीं था, शासन की योजना के तहत समूह का गठन किया और बैंक से 60 हजार रुपए का ऋण लेकर मसाला उद्योग का काम शुरू किया। उनके समूह में 10 महिलाएं हैं। सभी महिलाएं खाली समय में मसाला निर्माण का काम करती हैं। रुखसाना बानो ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला जैसे मसालों का पैकेट तैयार कर बाजार तथा अन्य दुकानों में विक्रय करती हैं, उन्होंने बताया कि अब तक महज 1 साल में एक लाख रुपये तक का मसाला निर्माण कर बेच चुके हैं। 40 हजार रुपए का लाभ मिला है। बैंक ऋण की राशि अदा कर दी गई है। अभी भी उनके समूह के पास 30 से 40 हजार रुपए का मसाला उपलब्ध है। रुखसाना ने बताया कि उनके समूह द्वारा बिलासपुर स्थित सी-मार्ट सहित आंगनबाड़ियों, स्कूलों में भी मसाला विक्रय किया जाता है। इससे समूह को अच्छी आमदनी मिल रही है, उन्होंने व्यवसाय में सहयोग के लिए और समूह को बाजार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जब समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया जैकेट……

मस्तूरी विधानसभा में बेलटुकरी में रीपा के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला समूह की दीदियों द्वारा चलायी जा रही सिलाई यूनिट भी देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री को समूह की दीदियों ने अपना बनाया एक जैकेट भेंट किया। दीदियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस यहीं पहनकर दिखा दीजिए। जब मुख्यमंत्री ने जैकेट पहना तो समूह की दीदियों ने प्रसन्नता जतायी और कहा कि हमारी मेहनत सफल हुई। मुख्यमंत्री ने समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर जैकेट तैयार किया है। आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। समूह की महिलाओं के उत्पाद देखते हुए मुख्यमंत्री को एक और जैकेट पसंद आया, जिसे उन्होंने खरीद लिया।

पूजा पाटले ने बताया कि उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। 35 किलो चावल मिलता है। उन्हें नमक, शक्कर सभी खाद्यान्न मिल रहा है।

पहले नौकरी करता था, अब खेती के माध्यम से 4 लोगों को नौकरी दी है:-

किसान चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा कि पहले मैं खेती से दूर जा चुका था। कुछ कर्ज था। 2018 तक नौकरी करता था। जब कर्जमाफी हुई तो तीन लाख रुपए माफ हो गया। आपके निर्णयों से खेती काफी लाभप्रद हो गई है। सारी किश्तें मिल गई हैं। समय पर धान का पैसा मिल जाता है। पहले नौकरी करता था, अब चार लोगों को नौकरी दे रहा हूँ। मुख्यमंत्री ने पूछा कि बहु के लिए क्या लाए। श्री कौशिक ने कहा कि अभी साल भर ही हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि शादी के लिए कर्ज लिया क्या। श्री कौशिक ने कहा कि नहीं, इसकी जरूरत ही नहीं पड़ी। मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा हो रहा है। पहले शादी ब्याह जैसे मंगल आयोजनों के लिए किसानों को कर्ज लेना पड़ता था, अब खेती किसानी में लाभ होने लगा है इसलिए कर्ज भी नहीं लेना पड़ रहा है। श्री कौशिक ने बताया कि वो राजीव गांधी युवा मितान क्लब से भी जुड़े हैं। वे क्लब के अध्यक्ष हैं। जब पहली बार छत्तीसगढ़िया खेल कराए तो बच्चे खेल नहीं पा रहे थे। तब हम लोगों को लगा कि मुख्यमंत्री जी ग्रामीण खेलों को बढ़ाने के लिए कितना अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग सप्ताह में एक दिन क्लब के माध्यम से श्रमदान करते हैं।

कोविड आपदा में पिता नहीं रहे, स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में लाये 91 प्रतिशत अंक:-

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं से चर्चा भी की। फलक पटेल ने बताया कि वो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ती हैं। अभी 10 वीं बोर्ड का नतीजा आया और इसमें 91 प्रतिशत अंक आये हैं। मैं डाक्टर बनना चाहती हूँ। मुख्यमंत्री ने माता-पिता के बारे में पूछा। फलक ने बताया कि मेरे पिता कोविड आपदा में नहीं रहे। महतारी दुलार योजना से मुझे स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन मिला। मुख्यमंत्री ने फलक को अच्छे नंबरों के लिए बहुत बधाई दी। गरिमा यादव ने बताया कि उनके स्कूल में बहुत अच्छी पढ़ाई होती है।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए मिथलेश श्रीवास ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभ मिल रहा है, पढ़ाई में भी मदद हो रही है और बड़ी राहत मिली है।

दूध से ज्यादा कमा रहा हूँ गोबर में:-

उत्तरी विश्वकर्मा ने बताया कि उनका समूह वर्मी कंपोस्ट बनाने का काम करता है। उन्होंने ढाई लाख रुपए का वर्मी कंपोस्ट बेचा है। 70 हजार रुपए की आय केंचुआ बेचकर हुई है। बचत राशि हम सब लोगों ने बांट ली। साथ ही बचत की ही राशि का कुछ धन इकट्ठा कर भागवत कथा भी गाँव में कराई।

राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सीपत वीरेंद्र लैहर्षण ने मुख्यमंत्री को युवाओं को सामजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया, वीरेंद्र ने कहा कि क्लब से जुड़कर हम विभिन्न गतिविधियां कर पा रहे हैं।

निखिल जायसवाल ने बताया कि गोधन न्याय योजना का लाभ मिल रहा है, 80 से 90 क्विंटल गोबर हर महीने बेचता हूं। 40 से 50 हजार रुपए प्रतिमाह की आय होती है। निखिल ने बताया कि दूध से ज्यादा गोबर से उन्हें आमदनी हो रही है। गोधन न्याय योजना किसानों और आमजनों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे गोबर के साथ-साथ गौमूत्र का भी विक्रय कर लोग आय प्राप्त कर रहे हैं।

सीपत में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण के श्रवण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री:-

मुख्यमंत्री भूपेश अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधानसभा के सीपत पहुंचे। भेंट मुलाकात के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने सीपत में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के प्रसंगों का श्रवण किया। भागवत महापुराण कार्यक्रम का अयोजन 4 मई से 12 मई तक किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह हम मंदिरों में देवी की पूजा करते हैं। वैसा ही सम्मान मातृशक्ति का घर में भी करते रहें। जो समाज महिलाओं का सम्मान करता है वो आगे बढ़ता है। जो समाज महिलाओं को उचित जगह नहीं देता, वो समाज पिछड़ जाता है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका दर्ज करा रहीं हैं। नारी शक्ति को पूरा सम्मान देना है। हमारी सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। जनता में ही ईश्वर का वास है। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने ग्राम सीपत निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन का चखा स्वाद:-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत पहुँचे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम पत्रवानी के आतिथ्य में उनके घर भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का पत्रवानी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा श्रीफल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पत्रवानी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। पत्रवानी परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा बड़ी, मुनगा, कोचई-मखना, चरपनिया, चेच एवं मुनगा भाजी सब्जी एवं आमा की चटनी भी परोसा। घर के मुखिया गुहाराम और उनकी पत्नी अनुसुइया ने मुख्यमंत्री को अपने घर पर भोजन करता पाकर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री सूर्यवंशी एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट-कर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं:-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्वारा बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं :- 

1. ग्राम पंचायत सीपत एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

2. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा।

3. ग्राम पंचायत पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खोला जायेगा।

4. खम्हरिया में पुलिस चौकी स्थापना को स्वीकृति दी जायेगी।

5. मस्तुरी में संचालित अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में 50-50 सीटों की वृद्धि की जायेगी।

6. ग्राम जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे।

7. ग्राम पंचायत कुकदा की मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में और धनिया और ग्राम महमंद की हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।

8. ग्राम पंचायत पेंड्री से खोरसी पहुंच मार्ग में पुल निर्माण सहित डामरीकरण करवाया जायेगा।

9. ग्राम सीपत में समेताभाठा से देवरहा मंदिर तक, सुखरीतालाब से सेमरिया बाबा आश्रम तक W.B.M. सड़क बनायेंगे।

10. सीपत के नवाडीह चौक से पुराना दर्राभाठा रोड का डामरीकरण करवाया जायेगा।

11. ग्राम दर्राभाठा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जायेगा।

12. ग्राम जांजी में खाद्य भवन निर्माण करवाया जायेगा।

13. ग्राम बेलटुकरी में सीसी रोड एवं मिनी स्टेडियम निर्माण करवाया जायेगा।

14. ग्राम देवरी में नये पंचायत भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

15. मस्तूरी मुख्यालय में विश्रामगृह का निर्माण करवाया जायेगा।

16. कुटेला धाम का पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...