BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गौठान के पास सज रही थी जुए की महफिल, बिलासपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा..ताश के 52 पत्तों पर लग रहा था पैसों का दांव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने ग्राम गिरधौना में कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपये नगद, 52 ताशपत्ती, एक बोरी फट्टी और अधजली मोमबत्ती जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से ग्राम गिरधौना में गौठान के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में लेखू सिंगरौल, भुलउ राम सिंगरौल, सुनील सिंगरौल, संतोष ध्रुव, नरेंद्र सिंगरौल, नोहर कुमार सिंगरौल, भागीरथी साहू, श्रवण कुमार जायसवाल और दशरथ कैवर्त शामिल हैं। इनमें कुछ आरोपी ग्राम मोंछ और कुछ ग्राम गिरधौना के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ! Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में! पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार! गौठान के पास सज रही थी जुए की महफिल, बिलासपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा..ताश के 52 पत्तों पर लग र... बिलासपुर में बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा..छात्र और दोस्तों पर हमला, जान से मारने की धमकी! बिलासपुर के शिव मेडिसिटी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल..एक एमएल की जगह 10 एमएल इंजेक्शन देने का आ... बेमेतरा में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा : पेट्रोल डालते ही भड़की आग, कांग्रेस कार्यकर्ता आए चपेट म... ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर BJP का पलटवार : MP संतोष पाण्डेय बोले- हार के डर से कांग्रेस कर रही भ्रम फै... सूरजपुर में बड़ा हादसा : रेड नदी में नहाने उतरे चार युवक डूबे, 2 की मौत और दो अब भी लापता शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर