ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा में 7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी : सामान लेने निकली बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया आरोपी, गांव से ही गिरफ्तार

कोरबा के रजगामार में 7 साल की मासूम भव्या जोशी की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव के ही आरोपी अमित चौहान को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया....

कोरबा। जिले के रजगामार क्षेत्र में सात साल की मासूम भव्या जोशी की हत्या से सनसनी फैल गई। बच्ची घर से दुकान सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान गांव का रहने वाला अमित चौहान उसे बहला-फुसलाकर जंगल की तरफ ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

बच्ची का शव मिलने की जानकारी सामने आते ही परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सामान लेने निकली थी मासूम

पुलिस के मुताबिक, भव्या जोशी घर से दुकान जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी अमित चौहान ने उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया। जंगल में बच्ची की हत्या किए जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। मासूम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण घटना से बेहद आक्रोशित नजर आए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

एसपी ने संभाली कमान, कई टीमें लगाई गईं

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने खुद पूरे घटनाक्रम की निगरानी की। एडिशनल एसपी, सीएसपी समेत पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में अमित चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रजगामार क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में एसपी ने कही कड़ी कार्रवाई की बात

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मासूम की हत्या के बाद रजगामार क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में 7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी : सामान लेने निकली बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया आरोप... बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई : 1.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, कोर्ट मे... जहर खाने के बाद अस्पताल के बाहर तड़पता रहा युवक : डॉक्टर नहीं होने का आरोप, VIDEO वायरल, कलेक्टर बोल... डोंगरगढ़ में दो गुट आमने-सामने : जमकर चले लात-घूंसे, चाकूबाजी में 9 घायल, पुरानी रंजिश बनी विवाद की ... BTI ग्राउंड में नहीं बनेगा कॉम्प्लेक्स : विधायक पुरंदर मिश्रा ने साफ किया रुख, बोले- जर्जर सरकारी मक... रायपुर में नशे की 2100 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार : बैग में मिली 8.40 लाख की नाइट्राजेपम, ग्राहक त... सड़क पर नायब तहसीलदार का ‘शाही’ बर्थडे : गाड़ी रोककर आतिशबाजी के साथ काटा केक, VIDEO वायरल दुर्ग में सालों से जब्त शराब का हुआ निपटारा : आबकारी के 294 मामलों की 33 हजार लीटर से ज्यादा मदिरा न... बस्तर के मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया अपना जुड़ाव : बोलीं- मैं मांझी की बेटी हूं, परं... अस्पताल में ताला, बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला : वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग का...