ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई। चार दोस्तों ने साथ शराब पी थी, दो अन्य युवकों का इलाज जारी है.....

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के BSP पार्षद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे शामिल हैं। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे चार दोस्तों ने पामगढ़ के पुराने अस्पताल परिसर में एक साथ शराब पी थी। शराब पीने के कुछ समय बाद इनमें से राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

बिलासपुर रेफर किए गए थे दोनों

पामगढ़ CHC में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। राम खिलावन जांगड़े को सिम्स ले जाया गया, जबकि जोहित खरे को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं, शराब पीने वाले दो अन्य युवकों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों का फिलहाल इलाज जारी है।

शराब में जहर होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद शराब में किसी जहरीले पदार्थ के मिले होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई दोनों मौतों के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सूरजपुर में बड़ा हादसा : रेड नदी में नहाने उतरे चार युवक डूबे, 2 की मौत और दो अब भी लापता शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर बस्तर दशहरा पर दीपक बैज ने BJP को घेरा: बोले- मुरिया दरबार की परंपराओं से हो रहा खिलवाड़, राष्ट्रपति... कोरबा में 7 साल की बच्ची की हत्या से उबाल : SP सिद्धार्थ तिवारी को हटाने की मांग, पुलिस पर लापरवाही ... रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों के लिए जरूरी अपडेट : 25 अक्टूबर से बदला शेड्यूल, दिल्ली की पहली ... छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज : 27 अक्टूबर से बारिश के आसार, 28-29 को भारी बारिश की संभावना बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया : कांग्रेस के 6 सदस्यीय दल ने किया कुमान गांव का दौरा, सरकार को घ... कोरबा में 7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी : सामान लेने निकली बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया आरोप... बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई : 1.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, कोर्ट मे... जहर खाने के बाद अस्पताल के बाहर तड़पता रहा युवक : डॉक्टर नहीं होने का आरोप, VIDEO वायरल, कलेक्टर बोल...