ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों के लिए जरूरी अपडेट : 25 अक्टूबर से बदला शेड्यूल, दिल्ली की पहली फ्लाइट अब 7:55 बजे

रायपुर एयरपोर्ट का विंटर फ्लाइट शेड्यूल 25 अक्टूबर से बदलेगा। दिल्ली की पहली उड़ान अब 7:55 बजे रवाना होगी। रीवा, अंबिकापुर और जगदलपुर की उड़ानें भी रहेंगी....

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए उड़ानों की समय-सारिणी में बदलाव होने जा रहा है। 25 अक्टूबर 2026 से रायपुर एयरपोर्ट पर विंटर फ्लाइट शेड्यूल लागू किया जाएगा। नए शेड्यूल का सबसे अहम बदलाव दिल्ली जाने वाली सुबह की फ्लाइट के समय में हुआ है।

अब यात्रियों को दिल्ली की पहली उड़ान पकड़ने के लिए पहले से थोड़ा जल्दी एयरपोर्ट पहुंचना होगा। यह विमान अब सुबह 8:25 बजे के बजाय 7:55 बजे रायपुर से रवाना होगा। यानी फ्लाइट के प्रस्थान समय में 30 मिनट का बदलाव किया गया है।

दिल्ली के लिए एयर इंडिया की तीन उड़ानें

एयर इंडिया की रायपुर-दिल्ली सेवा में उड़ानों की संख्या फिलहाल पहले जैसी ही रहेगी। दोनों शहरों के बीच तीन फ्लाइट संचालित होंगी। हालांकि इनमें सुबह की पहली उड़ान का टाइम बदला गया है। वहीं दिल्ली से रायपुर आने वाले यात्रियों के लिए दोपहर की उड़ान फिर उपलब्ध होगी। यह विमान सुबह 11:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 12:55 बजे रायपुर पहुंचेगा। इससे इस रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

इन तीन शहरों के लिए भी हवाई कनेक्टिविटी

रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत रायपुर से रीवा, अंबिकापुर और जगदलपुर के लिए भी विमान सेवाएं निर्धारित की गई हैं। रीवा के लिए फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं अंबिकापुर और जगदलपुर के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान उपलब्ध रहेगी। इससे इन शहरों के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इंडिगो की उड़ानों का भी बदला शेड्यूल

विंटर शेड्यूल के तहत इंडिगो ने भी अपनी उड़ानों की समय-सारिणी जारी की है। एयरलाइन के नेटवर्क में रायपुर से दिल्ली, मुंबई, भोपाल और पुणे समेत 15 शहर शामिल हैं। नए शेड्यूल के चलते अलग-अलग उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव हो सकता है। ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे यात्रा से पहले अपनी टिकट पर दर्ज समय के साथ संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक जानकारी भी जांच लें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सूरजपुर में बड़ा हादसा : रेड नदी में नहाने उतरे चार युवक डूबे, 2 की मौत और दो अब भी लापता शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर बस्तर दशहरा पर दीपक बैज ने BJP को घेरा: बोले- मुरिया दरबार की परंपराओं से हो रहा खिलवाड़, राष्ट्रपति... कोरबा में 7 साल की बच्ची की हत्या से उबाल : SP सिद्धार्थ तिवारी को हटाने की मांग, पुलिस पर लापरवाही ... रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों के लिए जरूरी अपडेट : 25 अक्टूबर से बदला शेड्यूल, दिल्ली की पहली ... छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज : 27 अक्टूबर से बारिश के आसार, 28-29 को भारी बारिश की संभावना बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया : कांग्रेस के 6 सदस्यीय दल ने किया कुमान गांव का दौरा, सरकार को घ... कोरबा में 7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी : सामान लेने निकली बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया आरोप... बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई : 1.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, कोर्ट मे... जहर खाने के बाद अस्पताल के बाहर तड़पता रहा युवक : डॉक्टर नहीं होने का आरोप, VIDEO वायरल, कलेक्टर बोल...