ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

बस्तर दशहरा पर दीपक बैज ने BJP को घेरा: बोले- मुरिया दरबार की परंपराओं से हो रहा खिलवाड़, राष्ट्रपति के दौरे का क्या मिला लाभ?

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज ने BJP पर निशाना साधा। मुरिया दरबार की परंपराओं से छेड़छाड़ और राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सवाल उठाए....

रायपुर। बस्तर दशहरा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्तर की सदियों पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। बैज ने खास तौर पर मुरिया दरबार का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने इस पारंपरिक व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है।

दीपक बैज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर के दो दौरों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि राष्ट्रपति दो बार बस्तर आईं, लेकिन इन दौरों से बस्तर को आखिर क्या हासिल हुआ? उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा की पहचान उसकी विशिष्ट परंपराओं से है और इनके मूल स्वरूप में किसी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए।

बस्तर दशहरा से जुड़े चित्र पर जताई आपत्ति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बस्तर दशहरा से जुड़े छाया चित्र को लेकर भी आपत्ति जताई। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि बस्तर में नक्सलियों के नाम पर 4 हजार से अधिक लोग जेलों में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़े और दुर्दांत नक्सली सरकार के संरक्षण में हैं। बैज ने कहा कि राष्ट्रपति के पास अधिकार हैं और वे ऐसे लोगों की रिहाई कर सकती हैं।

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर दिल्ली में जुटेगा इंडिया गठबंधन

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली को लेकर भी दीपक बैज ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। श्री बैज ने बताया कि रैली का प्रमुख मुद्दा ‘वोट चोरी’ और SIR के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जाने का विरोध है। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे।

स्मृति ईरानी के दौरे पर बैज का तंज

भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी दीपक बैज ने सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या स्मृति ईरानी भाजपा के अंदर चल रही गुटबाजी को खत्म करने में कामयाब होंगी? श्री बैज ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महंगाई के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या आम लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी? क्या 13 रुपये किलो में शकर और 400 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि स्मृति ईरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास और बड़ी नेता हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि उनके दौरे के बाद इन मुद्दों पर कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर बस्तर दशहरा पर दीपक बैज ने BJP को घेरा: बोले- मुरिया दरबार की परंपराओं से हो रहा खिलवाड़, राष्ट्रपति... कोरबा में 7 साल की बच्ची की हत्या से उबाल : SP सिद्धार्थ तिवारी को हटाने की मांग, पुलिस पर लापरवाही ... रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों के लिए जरूरी अपडेट : 25 अक्टूबर से बदला शेड्यूल, दिल्ली की पहली ... छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज : 27 अक्टूबर से बारिश के आसार, 28-29 को भारी बारिश की संभावना बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया : कांग्रेस के 6 सदस्यीय दल ने किया कुमान गांव का दौरा, सरकार को घ... कोरबा में 7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी : सामान लेने निकली बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया आरोप... बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई : 1.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, कोर्ट मे... जहर खाने के बाद अस्पताल के बाहर तड़पता रहा युवक : डॉक्टर नहीं होने का आरोप, VIDEO वायरल, कलेक्टर बोल... डोंगरगढ़ में दो गुट आमने-सामने : जमकर चले लात-घूंसे, चाकूबाजी में 9 घायल, पुरानी रंजिश बनी विवाद की ...