Raftaar News Cg

मस्तूरी क्षेत्र में बढ़ रही थी बाईक चोरी की घटना, शातिर चोर गिरोह आया पुलिस के गिरफ्त में…..? इतने शातिर चोर पार्ट्स अलग कर बेच देते थे…?

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) एसीसीयू की मदद से पुलिस ने ऐसे शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल और स्कूटी के पार्ट्स काटकर उन्हें बेच देते थे। चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश में शातिर चोर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिनके पास से दो मोटरसाइकिल सहित 12 मोटरसाइकिल व स्कूटी के कटे-फटे मोटर पार्ट्स मिले हैं।

लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए मस्तूरी पुलिस ने एसीसीयू के साथ मिलकर जोंधरा चौक मस्तूरी में घेराबंदी कर बिलासपुर के आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग जगह बेच देते थे। पुलिस को जानकारी मिली कि वे मस्तूरी और अन्य स्थानों से मोटरसाइकिल स्कूटी आदि चोरी किया करते थे। उनके कब्जे से 2 नग मोटरसाइकिल और दर्जनभर मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स मिले। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को धारा 41(1-4) जा.फौ. एवं 379, 411 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

आरोपी:-

01. राजा राव उर्फ छोटु उर्फ मटिया पिता बसंत राव उम्र 29 साल सा. खण्डुजा अस्पताल के सामने ठाकुर देव मंदिर के पास गांधी चैंक बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।

02. शिवा वर्मा पिता स्व. गया प्रसाद वर्मा उम्र 24 वर्ष सा. मधुबन मुक्तिधाम के पास गांधी चैंक बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।

03. कासिम खान पिता समीम खान उम्र 24 वर्ष सा. इरानी चैंक चांटीडीह बिलासपुर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक प्रकाश कांत, उप निरीक्षक अजय वारे, सउनि. हेमन्त पाटले, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आरक्षक निखील जाघव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, दीपक यादव, दीपक उपाध्याय, सुखदेव माण्ड्रे, अरविंद कुर्रे, राम सनेही साहू।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...