Raftaar News Cg

युवती से शादी का झांसा देकर बनाता रहा शरीरिक संबंध, शादी से इंकार….? सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…. ?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती और एक युवक की शादी तय हो गई। इस दौरान युवक ने उसे झांसा दिया कि अब वे जल्द ही पति-पत्नी बन जाएंगे और उसके साथ लगातार अनाचार करता रहा, बाद में युवक ने युवती को शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय युवती निजी संस्थान में काम करती है। दो साल पहले वाट्सएप ग्रुप से उसकी पहचान ओम नगर निवासी लक्ष्मण मानिकपुरी उर्फ लच्छू उम्र 39 वर्ष से हुई। युवक ने उसे शादी की बात कहते हुए अपनी मां और बहन से मिलाया। साथ ही युवती के परिवार वालों से मुलाकात की। दोनों परिवार के सदस्य शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद युवक ने जल्द शादी करने का झांसा देते हुए युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की, युवती की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी को धारा 376 (2) एन भादवि. के तहत गिरफ्तार किया हैं।

आरोपी:-

1. लक्ष्मण मानिकपुरी उर्फ लक्षु पिता गोकुल मानिकपुरी उम्र 39 वर्ष निवासी ओमनगर जरहभाठा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उप निरीक्षक एच.आर. यदु, प्रधान आरक्षक संगीता नेताम, विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, सोनू पाल, विवेक राय, मनोज बघेल, संजीव जांगड़े, अविनाश कश्यप।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...